कोढा/कटिहार-
कोढ़ा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार कोढ़ा पुलिस ने नहर के पास छापेमारी कर धर्मेंद्र कुमार रजक ( 34) को रंगे हाथों धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी गेड़ाबाड़ी बस्ती वार्ड संख्या-03 का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 15.6 ग्राम स्मैक ब्राउन शुगर, एक लाइटर, एक मोबाइल फोन और 8,340 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से इलाके में स्मैक की तस्करी में सक्रिय था और युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने का काम कर रहा था। इस गिरफ्तारी को स्थानीय स्तर पर नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।






















