कटिहार – पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जिला विद्युत समिति की बैठक में जिला अंतर्गत कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया दलन एवं महानंदा कॉलोनी के निकट कटिहार में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन को नियत अवधि में पूरी करने को कहा।
जिससे कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सके। उन्होंने कहा कि कटिहार जिला अंतर्गत ग्रिड स्टेशन के निर्माण में काफी विलंब हो रहा है। जिससे अपेक्षित लाभ कटिहार को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से ग्रिड स्टेशन के निर्माण हेतु भू-अर्जन का कार्य जल्द करने का आग्रह किया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु के पूर्व जनवरी से मार्च के बीच वृक्षों के टहनियां की कटाई वन विभाग के सहयोग से पूर्ण कर लिया जाए, जिससे कि वर्षा एवं आंधी के समय वृक्ष के गिरने से विद्युत उपकरणों की क्षति के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति भी बाधित नहीं हो। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अधिष्ठापित करने वाली कार्य एजेंसी, विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं का दोहन कर रही है, ऐसे कार्य एजेंसी पर कार्रवाई कर उन्हें कर्ज मुक्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि हर हालत में खरीफ के मौसम में कृषि फीडर में विद्युत आपूर्ति जारी रखा जाए क्योंकि मौसम के बदलते मिजाज के कारण अनावृष्टि से किसान खेतों में धान की रोकने नहीं कर पा रहे हैं । उन्होंने बांस बल्ला के द्वारा की जा रहे विद्युत आपूर्ति को बंद कर विद्युत पोल एवं तार से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कहने के साथ ही सभी क्षेत्रों में विद्युत अधिभार के अनुसार ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन जल्द करने कारवाई करने को कहा।






















