नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, दीर्घायु की कामना

SHARE:

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का धुमधाम से मनाया गया जन्मदिन

कटिहार – जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनिया स्थित अनाथ आश्रम मे बच्चों संग धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनाथ आश्रम मे रह रहे बच्चों के द्वारा केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य रहने की कामना की। सभी कांग्रेसी नेताओं ने बच्चों को केक खिलाया। अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी को बच्चों से बेहद प्यार एवं लगाव है। इसी सोच के साथ हम कांग्रेसियों ने हमारे नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बच्चों संग मनाने का निर्णय लिया । राहुल गांधी गरीब,किसान, छात्रों, किसानों ,मजदूरों एवं शोषितों के सच्चे हितैषी है साथ ही वे इनलोगों की आवाज है। राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष्य पर उनके विचारों को और कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प कांग्रेसजनों ने लिया।इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी , पेंसिल ,बिस्कुट टॉफियों बांटी गई। इस मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ पुतुल सिंह व नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, सऊद मुखिया, युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान, राज आनंद सिंह,राकेश पोद्दार ,अभिषेक प्रताप आदि नेतागण शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई