कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली के बीच नव-निर्मित दोहरी ब्रॉड गेज लाइन का सीआरएस निरीक्षण सम्पन्न

SHARE:

इंतजार हुआ खत्म

ट्रेन परिचालन को सीआरएस ने दी हरी झण्डी

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया दोहरी रेल लाइन परियोजना के तहत कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली के बीच नव-निर्मित दोहरी ब्रॉड गेज लाइन का तीन दिवसीय वैधानिक सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस दौरान पूर्वोत्तर सीमांत परिमंडल कोलकाता के रेल संरक्षा आयुक्त सुमित सिंघल ने उक्त रेलखंड में दो दिवसीय ट्रॉली निरीक्षण के दौरान ट्रैक, पुलों, सिग्नलिंग और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कर हाई स्पीड के तहत हरी झंडी दे दी गई है। इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि कटिहार- कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया के बीच कुल 64.14 किलोमीटर का दोहरीकरण प्रोजेक्ट है।

जिसमें 16 रेलवे स्टेशन शामिल है। जो लगभग 948 करोड़ का प्रोजेक्ट है। जिसका सीआरएस सुमित सिंघल ने 17 जून से 19 जून तक चले इस निरीक्षण के अंतिम दिन विशेष ट्रेनों के जरिए स्पीड ट्रायल 120 केपीएम पर भी किया गया और 110 केपीएम के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई। उक्त रेल खंड में सीआरएस निरक्षण के बाद रेल परिचालन के लिए फिटनेस के साथ हरी झंडी मिल गई है । जिससे सीमांचल सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को चौगुना फायदा होगा। जिससे उनमें हर्ष व्याप्त है।

उक्त कार्य हेतु रेल प्रशासन द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग के कारण दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर परिचालित किया जा रहा था। जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द से रिशैड्यूल भी किया गया था। वही अब दोहरी लाइन शुरू होने से इस क्षेत्र में मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के दबाव में कमी आएगी।

जिससे सीमांचल और पूर्वोत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी और ट्रेनों का परिचालन और अधिक सुगम हो जाएगा। मौके पर डीआरएम किरेंद्र नरह के साथ सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह, डीसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई