मोहर्रम पर्व को लेकर गोरियारी में शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

बरारी/कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरियारी में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टु सुनील कुमार शर्मा की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान कानून – व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर सदर टु एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा एवं सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।


बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों की जानकारी भी दी गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!