कटिहार – 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मौजूद रहे । जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर अभिनंदन को स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान,भाजपा प्रदेश मंत्री सीमा झा,पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी,जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, लक्खी महतो,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पुर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश 12 साल में ऐतिहासिक निर्णय के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। मोदी सरकार नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित वर्ष है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक समय था जब सामान्य नागरिक के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान नहीं थी। छोटी-सी सुविधा के लिए भी लंबी प्रक्रियाओं, अनावश्यक भागदौड़ और प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस व्यवस्था को बदलते हुए ‘नागरिक देवो भवः’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाया। पिछले 12 वर्षों में सरकार की हर पहल का केंद्र नागरिक रहा है। परिणामस्वरूप, सरकार की सोच ‘व्यवस्था की सुविधा’ से आगे बढ़कर ‘नागरिक की सुविधा’ पर केंद्रित हुई है।
आज ₹51 लाख करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच चुकी है। आयकर में राहत से लेकर आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा तक, सरकार ने नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया है। मंचासीन सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि यही मोदी सरकार के 12 वर्षों की पहचान है, जहां सरकार का उद्देश्य नागरिक के जीवन को आसान बनाना है।
यही बदलता भारत है, जहां तकनीक ‘सशक्तिकरण’ का माध्यम बनी है और व्यवस्था हर नागरिक की ‘चौखट’ तक पहुंची है। एक सक्षम मध्यम वर्ग, आत्मविश्वासी नागरिक और जनकेंद्रित सुशासन विकसित भारत की उस मजबूत नींव का निर्माण कर रहे है।
इस मौके पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में जिला के सभी पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


























