तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर देवीपुर ढाबा सुतारा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कटिहार खेरिया निवासी आबिद हुसैन (24) और शाहबाज (25) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कटिहार से कुरसेला प्रखंड कार्यालय में सोलर से जुड़े काम के लिए आ रहे थे।

इसी दौरान ढाबा सुतारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

संयोग से उसी समय कुरसेला पुलिस की गश्ती टीम वहां से गुजर रही थी। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि एक युवक को हड्डी टूटने के कारण रेफर किया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई