KatiharNews:नेशनल पब्लिक स्कूल में मेंगो-डे का आयोजन

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी की नन्हे- मुन्हे छात्रों में उल्लास के साथ सृजन कौशल, कलात्मकता,अभिव्यक्ति कौशल तथा फलों के राजा आम के रस, रूप, प्रकार लाभ इत्यादि के ज्ञान को विकासित करने के उद्देश्य से मेंगो-डे का आयोजन नर्सरी से स्टेंडर्ड वन के छात्रों के बीच किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय तथा ट्रस्टी डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया तथा संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया।

शिक्षिका रुमा गुहा के संयोजन में कक्षा नर्सरी तथा केजी वन के छात्रों द्वारा द्वारा बाल सुलभ मासुमियत के साथ तोतली जुबान में आम पर हिंदी बाल कविता तथा इंग्लिश राइम्स देखो कितना प्यारा आम,स्वाद में खट्टा-मीठा आम, मीठा- मीठा ताजा आम, देखो पेड पर लटका आम, ग्रीन व्हेन् रॉ, ए लिटल ग्रीन मैंगो तथा मंकी ऑन द मैंगो ट्री का पाठ किया। केजी टू के छात्रों द्वारा आम का चित्रांकण, कटआउट तैयार करने, टोकरी सज्जा इत्यादि गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

स्टेंडर्ड वन के छात्रों द्वारा काफी उत्साह के साथ आम पर लेख-लेखन तथा आम के प्रकार स्वाद, उपयोग के बारे में बताया गया। छात्र सान्वी आनंद, अभिषेक शर्मा,समर खान, सचिन ठाकुर, सुप्रिया कुमारी, द्वितीया कुमारी, दर्शिका कुमारी, शिवांश कुमार, शिव कुमार ठाकुर,किट्टू राज, प्रिंस कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, दुर्गा कुमारी, डोली कुमारी, प्रियंका कुमारी, आयुष कुमार, मो. साद्दाब, मो. फैजान, अर्चना कुमारी, अनन्या सिंह,अंश राज,अशिता कुमारी, जेनी प्रिया, आर्यन कुमार, प्रियांशु राज, नित्या शर्मा,आरव कुमार,अभ्यांश कुमार, अंकुश कुमार, शिवरानी कुमारी, दिशा कुमारी, रूही कुमारी, इमरान, कृष्णा कुमार, अनमोल कुमार, टिंकल नागर, अनन्या कुमारी, शिवानी कुमारी, अरीबा जहां, अनुष्का कुमारी, मणिक राज की भागीदारी को सराहा गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य जय नारायण राय, शिक्षक विजय कुमारपरिहार, विजय कुमार राय,अजय कुमार राय, मधुमिता गुप्ता,नवीन कुमार सिन्हा, पियुष कुमार, प्रिया कुमारी, आँचल कुमारी, मनीष कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, रूपम कुमारी, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार तथा कोमल कुमारी के अलावा राज कुमार यादव, बिरबल कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई