सगी मां ने मात्र 2 लाख रुपये में किया नाबालिग बेटी का सौदायुवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पिता ने पुलिस की मदद से बेटी को कराया रिहा

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

किशनगंज में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है।जहा सगी मां ने मात्र 2 लाख रुपये में अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को युवक के पास बेच दिया। युवक नाबालिग को बंधक बनाकर और हत्या करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने उसे पुलिस की मदद से रिहा कराया। पीड़िता के लिखित शिकायत पर घटना में शामिल 9 लोगों के विरुद्ध स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की का सौदा उसकी मां ने मात्र 2 लाख रुपये में कर दिया था। गत 9 जनवरी को घटित घटना के बाद मोतीहारी जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र स्थित नरकटिया निवासी 25 वर्षीय अमित राय पिता शिवाजी राय अपने सहयोगियों की मदद से पीड़िता को अपने घर ले गया।

जहां अमित ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और हत्या करने की धमकी दे कर लगातार दुष्कर्म करने लगा। इस बीच एक दिन पीड़िता ने मौका पाकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर पिता के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

पिता ने मोतीहारी पुलिस के सहयोग से पीड़िता को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया और उसे घर वापस ले आये। गत मंगलवार को पीड़िता अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंची। जहां पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस कर्मियों के रौंगटे खड़े हो गए। फौरन पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!