बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर कार्रवाई, जल्द होंगे बंद

SHARE:

नगर पंचायत कोढ़ा के बैठक में नियमों का सख्ती से पालन कराने का लिया निर्णय

कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी बाजार में सड़क किनारे एवं बाजार क्षेत्र में संचालित मीट दुकानों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस नहीं है उनकी दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाएगा। नगर पंचायत में आयोजित बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज रजा, स्वच्छता पदाधिकारी सृष्टि सुमन,वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि खन्ना शर्मा एवं धर्मा शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि अवैध रूप से चल रही मीट दुकानों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है कि बिना लाइसेंस कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी।अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद जिन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं होगा, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। वहीं लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही दुकानों को पुनः खोलने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और नियमों का पालन अनिवार्य होगा। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय रहते अनुज्ञप्ति प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई