रेलवे ट्रैक में मिले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

SHARE:

आजमनगर /कटिहार -कुमेदपुर आजमनगर रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। बताया जाता है कि खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट वह अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर दर्द से कराह रहे थे।

इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों की नजर पड़ी तो रेलवे पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद रेलवे पुलिस के द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती करा दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। अज्ञात व्यक्ति किसी ट्रेन से गिरा है या रेलवे ट्रैक पर कैसे आया इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!