पहली डिजिटल स्वगणना का हुआ शुभारंभ
कटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी के की ओर से स्वगणना किया गया। इसमें विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल तथा उप महापौर मंजूर खान के द्वारा स्वगणना किया गया तथा जनता से अपील की गई कि वे भी स्वगणना पोर्टल पर जाकर सभी 33 प्रश्नों का अपना डाटा सही-सही भरें ।
सभी कटिहारवासियों से अपील किया गया कि सभी स्वगणना में भाग ले। जिससे सरकार इस डाटा के आधार पर उनके लिए उपयोगी नीतिगत फैसला ले सके। सभी ने पहली डिजिटल स्वगणना के पहल को सरकार का सराहनीय कदम बताया।




























