अमावस्या पर बमकाली मंदिर मे हुई पूजा,उमड़ी भीड़

SHARE:

हसनगंज /कटिहार -कोढ़ा के राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन माता बमकाली मंदिर मे अमावस की मध्यरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मां बमकाली सेवा समिति की ओर से हर माह की तरह इस बार भी विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराई गई।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के वाबजूद इस मंदिर की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है । यही कारण है की यहां न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं बल्कि दूर दराज से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। आम दिनों में भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है,लेकिन अमावस्या की रात विशेष महत्व रखती है,जब विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

मंदिर कमिटी के सचिव पवन चौबे, अनंत शयनम,विशाल राय, अशोक साह,सुभाष राय,दीपक रजक,विनय राय,रितेश राय आदि ने बताया कि इस माह की अमावस्या की रात्रि पर पटना निवासी ई.राजेश कुमार के द्वारा पूजा कराई गई।

पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। जहां प्रत्येक माह बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई