मटियारी में दुर्गा मंदिर की विवाविद जमीन का सीओ ने किया निरीक्षण, मापी का निर्देश

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटियारी गांव में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की विवादित जमीन का अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने निरीक्षण करते हुए अंचल निरीक्षक महबूब आलम को दिशा निर्देश देते हुए मापी कराने का आदेश दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं पुजारी राम प्रकाश साह ने बताया कि सर्वे खतियान में जमीन आठ डिसमिल हैं ।

जबकि उक्त प्लाट की नक्शा सोट हो जाने से 5/12 डी ही हैं। जस्ट प्लॉट के सटे दूसरे खेसरा मंदिर वाली कब्जे की जमीन को पाॅपी साह नामक व्यक्ति ने ढाई डिसमिल जमीन से अधिक कब्जा कर बैठे हैं।

यह मामला अंचल से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री तक पहुंचा हुआ हैं। जबकि पोपी साह के द्वारा बलपूर्वक उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा हैं। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीण व कमेटी के लोगों द्वारा जल्द ही मापी कर मामले का निष्पादन करने की बातें कही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई