कटिहार:एक किसान को अधिकतम दो बोरी यूरिया खाद बेच सकेगें दूकानदार

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – जिला कृषि पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के खुदरा ऊर्वरक दूकानदारों को एक किसान को अधिकतम दो बोरी यूरिया खाद बेचने की अपील की है।

बीएओ श्री कुमार ने जानकारी दी है कि बेमौसम में भी यूरिया खाद की अप्रत्याशित मात्रा मे खपत को देखते हुए आनेवाले दिनों मे खरीफ मौसम में यूरिया की पर्याप्त भण्डारण सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस तरह के कदम उठाये गये हैं।

जानकारी दी कि जिन किसानों को अधिक यूरिया खाद की आवश्यकता होगी संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार के जांच प्रतिवेदन के आलोक में वैसे किसानों को आवश्यक्तानुसार यूरिया उपलब्ध करायी जा सकेगी।

बीएओ ने कहा कि यूरिया की पर्याप्त मात्रा मौजूद है, सिर्फ इसके बेजा इस्तेमाल पर नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम खरीफ मौसम के मद्देनजर उठायी गयी है। जानकारी दी कि उक्त निर्देश की अनदेखी करनेवाले ऊर्वरक विक्रेता की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा वरीय अधिकारी से करते हुए नियमानुसार दण्ड का भी विधान है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई