स्कूल की व्यवस्था को लेकर एमडीएम डीपीओ ने किया निरीक्षण

SHARE:

हसनगंज /कटिहार -प्रखंड के मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना एमडीएम का निरीक्षण एमडीएम डीपीओ निशीथ परनित प्रणीत सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में भोजन के भंडारण की स्थिति, बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर का रख-रखाव, छात्रों के नामांकन तथा संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई।निरीक्षण के बाद डीपीओ निशीथ परवीन ने बताया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि वर्तमान व्यवस्था को बनाए रखते हुए इसे और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएं।इसके अतिरिक्त डीपीओ ने उच्च विद्यालय हसनगंज का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कक्षा कक्षों की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। विद्यालय परिसर में साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा था।निरीक्षण के समय विद्यालय में छात्र-छात्राएं निर्धारित यूनिफॉर्म में उपस्थित थे और शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। कक्षा में अनुशासन और पढ़ाई का माहौल भी संतोषजनक पाया गया।

दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाएं काफी प्रशंसनीय पाई गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों द्वारा गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत,साधनसेवी दाताराम पांडेय सहित अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई