शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर जल कर हुआ राख

SHARE:

बारसोई /कटिहार -प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। जिससे एक परिवार के घर जलकर हुए राख हो गया। स्थानीय लोग की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में अग्निकांड पीड़ित मोहम्मद खालेक ने कहा कि स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मी की मदद से कुछ ही घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है।

लेकिन मेरे एक घर एवं जलावन घर तथा मवेशी के घर आग का भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों की मदद सही समय पर नहीं मिलने पर बहुत बड़ा आग लगी की घटना हो सकती थी। स्थानीय लोग ने काफी मदद की है। घर के कुछ सामान एवं घर के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद किया है। इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया नूर इस्लाम ने कहा कि आग इतनी भयानक ठीक ही देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुका था।

लेकिन गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने में काफी सहयोग किया है। तथा दमकल के वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मदद की है। नहीं तो ग्वालटोली के आधे गांव आग के चपेट में आते। उन्होंने कहा कि बिजलीके शॉर्ट सर्किट यह आग लगी है। प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिया जाए।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि तुरंत जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आते ही सरकारी नियम मुआवजा राशि दी जाएंगी। उन्होंने प्रखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि खाना बनाते समय यह ध्यान जरूर रखें चूल्हा के पास एक व्यक्ति जरूररखें चूल्हा के पास एक बाल्टी पानी जरूर रखें। ताकि समय पर घटना से बच सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई