बीसीएम राजीव कुमार पर बहुत जल्द होगा कारवाई – विधायक संगीता देवी

SHARE:

आशा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी व बहाली में गड़बड़ी का आरोप

दस वर्षों से एक ही प्रखंड में तैनाती पर उठे सवाल

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बीसीएम राजीव कुमार पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी तथा बहाली प्रक्रिया में अनियमितता के गंभीर आरोप लगने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतों के सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक संगीता देवी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि बहुत जल्द बीसीएम राजीव कुमार पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि लगातार इनके शिकायत क्षेत्र से प्राप्त हो रही है की आशा बहाली में सरकारी गाइडलाइन के विपरीत कार्य किया गया है। एवं आशाओं से इनके द्वारा बदसलों की किया जाता है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पंचायत समिति की बैठक में भी बीसीएम राजीव कुमार के विरुद्ध प्रस्ताव लिए गए हैं।

जल्द ही जिला पदाधिकारी कटिहार से मिलकर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।राजीव कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से बारसोई प्रखंड में पदस्थापित हैं। इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चयन में मनमानी की गई। इसके अलावा, कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने बीसीएम पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है, जिससे उनके बीच आक्रोश का माहौल है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!