किशनगंज:वार्ड संख्या 1 उत्तर पल्ली में जल्द सड़क और नाला का होगा निर्माण : चेयरमैन

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान रविवार को नगर के वॉर्ड संख्या 1 में पहुंचे और मुहल्ले वासियों की समस्याओं से अवगत हो कर निदान का भरोसा दिया।दरअसल बीते दिनों मुहल्ले वासियों ने सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन किया था जहां पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों को निदान का भरोसा दिया था।

वार्ड संख्या एक उत्तर पल्ली पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया साथ ही तीन अलग अलग आवेदन मोहल्लेवासियों द्वारा सौंपा गया ।

स्थानीय युवक ने बताया कि आंदोलन के बाद तत्काल कुछ व्यवस्था नगर परिषद के द्वारा की गई थी और आज तीन अलग अलग ज्ञापन सौंपा गया है ।जबकि नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि उनके साथ सिटी मैनेजर और कनीय अभियंता भी मौजूद है एवं सड़क का प्राक्कलन तैयार हो जाएगा ।

उन्होंने कहा कि बरसात से पहले इस सड़क का निर्माण होगा और यहां के निवासियों की जो भी समस्याएं है उसके निदान के लिए वो कृत संकल्पित है।इस मौके पर जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई