किशनगंज:दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत जबकि दो घायल

SHARE:

संवाददाता/ठाकुरगंज

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद ठाकुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवकों को सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक मृतक स्कूटी चालक पोठिया प्रखंड के बेलगाछी गांव का निवासी है। मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में राहुल और मुकेश शामिल है। जो कि ठाकुरगंज किसी काम से जा रहे थे ।

इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।एक ग्रामीण ने बताया कि स्कूटी सवार की गति काफी तेज थी इसी दौरान एक ई रिक्शा से ओवर टेक करने के दौरान दूसरी तरह से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया जिसकी वजह से युवक हादसे के शिकार हो गए वही ई रिक्शा भी पलट गई हालांकि राहत की बात रही कि ई रिक्शा पर सवारी नहीं थी ।पुलिस फिलहाल मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई