न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :लोजपा से बात नहीं बनी इसका दुख है -अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव से लेकर देश के ताज़ा हालात पर बेबाकी से अपनी राय को किया जाहिर

देश /डेस्क

शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव से लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में चल रही राजनीति पर अपना विचार व्यक्त किया । श्री शाह ने  लोजपा के बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनी रहे उसके लिए उन्हें पर्याप्त सीट ऑफार किया गया था लेकिन बात नहीं बनी । श्री शाह ने कहा कि बिहार चुनाव में लोजपा के साथ बात नहीं बनी इसका उन्हें दुख है ।

लेकिन अब एनडीए में जदयू, भाजपा, वीआईपी और हम का मजबूत गठबंधन है। मजबूत सामाजिक समीकरण के साथ हम चुनावी मैदान में हैं और दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। श्री शाह ने कहा एनडीए पूरी तरह एकजुट है और नीतीश कुमार ही मुख्य मंत्री रहेंगे उन्होंने कहा  गठबंधन का एक धर्म होता है जिसे हम निभा रहे हैं। केवल विस्तार के लिए अकेले चुनाव लड़ना ठीक नहीं। ऊपर मोदीजी और नीचे नीतीश जी, डबल इंजन वाली सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाएगी।

श्री शाह  ने कहा कि लालू-राबड़ी राज के 15 साल में बिहार का विकास ही ठप नहीं था, बल्कि फिरौती उद्योग बढ़ गई थी। गाय का चारा तक खा लिया गया। बेपनाह भ्रष्टाचर, लॉ एंड एंड ऑर्डर, सब खराब थे। अब बहुत अंतर आया। बिहार आज आगे बढ़कर देख रहा है और आगे बढ़ने के लिए तैयार है। यह परविर्तन 15 साल में आया है। मोदीजी के पीएम बनने के बाद इसमें और तेजी आई है। कई मानकों में बिहार के नीचे रहने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि तुलनात्मक अध्ययन करना है तो यह देखना पड़ेगा कि एनडीए को कैसा बिहार मिला था।

समतल मैदान में मकान बनाना आसान है पर गड्ढा में मकान बनाना मुश्किल है। सरकार ने प्राथमिकताएं तय की। हम हर व्यक्ति को सशक्त बना रहे हैं। हर गांव को सड़क, बिजली और पानी से जोड़ा है। 


अमित शाह ने राजद के माय समीकरण पर कहा कि होली से लेकर छठ पूजा तक गरीबों को नि:शुल्क अनाज दिया गया। बिहार की जनता इसे भूल नहीं सकती है। कोरोना काल में सरकार गरीबों के जीवन यापन का सहारा बना। मोदी लहर से होने वाले लाभ पर कहा कि भाजपा के साथ ही जदयू को भी इसका लाभ मिलेगा। जनता का मूड स्पष्ट रूख है। सर्वे भी सकारात्मक आए हैं। जदयू-भाजपा की सरकार बननी तय है। सुशांत राजपूत के चुनावी मुद्दा बनने पर कहा कि इसके हम दोषी नहीं हैं।

जिस तरह से मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच की थी, अच्छा परसेप्शन नहीं बना था। श्री शाह ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि महाराष्ट्र सरकार अगर सही से जांच करती तो सुप्रीम कोर्ट को सीबीआई जांच का आदेश नहीं देना पड़ता ।

श्री शाह ने पी चिदंबरम द्वारा कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कश्मीर से धारा 370 हटाने के बयान पर कहा कि जो बात चिदंबरम कह रहे है उस बात से यदि राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहमत है तो उन्हें भी बयान देना चाहिए साथ ही कहा कि कश्मीर में विकास कार्य तेजी से हो रहा है और जल्द ही कश्मीर में पूरी शांति बहाल हो जाएगी ।

श्री शाह ने राहुल गांधी के बयान की कांग्रेस अगर सत्ता में रहती तो 15 मिनट में चीन को खदेड़ देते पर तंज कसते हुए कहा कि देश जनता है कि कांग्रेस के शासन काल में चीन ने कितनी जमीन हड़प ली है इसलिए राहुल गांधी के बयान को लोग तरजीह नहीं देते है ।

श्री शाह ने बात चित के दौरान बंगाल ,महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजस्थान में कोई घटना होती है उसपर क्यो चुप्पी साध लेते है उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और राजनीति नहीं होनी चाहिए साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की और कहा SIT जांच में सब सामने आ जाएगा ।

Share this news

Leave a Comment