न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ में पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च

किशनगंज /विजय कुमार साह

फ्लैग मार्च कर किया मतदान के लिए जागरूक

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत बीबीगंज थाना पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजनो को जागरूक किया।विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीबीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में बीबीगंज पुलिस व अर्धसैनिक बल शामिल थे। फ्लैग मार्च बीबीगंज मार्किट,कालपीर बीबीगंज सहित कई जगहों में फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ़्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान आम जनता को भयमुक्त मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।खबर के साथ फोटो बीबीगंज में फ्लैग मार्च करते पुलिसबल व अन्य

Share this news

Leave a Comment