संवाददाता/किशनगंज
उत्पाद टीम ने बुधवार की रात्रि को रामपुर चेक पोस्ट से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 218.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।जप्त शराब पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था।
कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।शराब को बंगाल से किशनगंज होते हुए कोचाधामन, बहादुरगंज के रास्ते अररिया की ओर ले जाया जा रहा था।जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी।उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही टीम के द्वारा रामपुर चेक पोस्ट व बंगाल सीमा के पास वाले रास्ते में निगरानी बरती जाने लगी।तभी बंगाल की ओए से एक पिकअप वाहन आगे गुजर रही थी।उत्पाद टीम ने वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया।लेकिन वाहन चालक फरार होने की फिराक में था।जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।वाहन व आरोपी को उत्पाद थाना लाया गया।उत्पाद थाना में भी वाहन की अच्छे से तलाशी ली गई।पकड़े गए आरोपी से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।इसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।




























