डंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को 24.340 लीटर विदेशी शराब के साथ हिरासत में लेकर बुद्धवार को जेल भेज दिया है।जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस सकरपुरा मस्जिद के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे।जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से विभिन्न ब्रांडों के कुल 24.340 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि तस्कर की पहचान सुधांशु कुमार पासवान (24 ),पिता-रमेश कुमार पासवान, मनीष कुमार परिहार (21),पिता राजाराम परिहार, दोनों साकिन-बोरनी, थाना- डंडखोरा, जिला-कटिहार के रुप में हुई है।
उन्होंने बताया कि शराब, मोटरसाइकिल न.बीआर 11-बीभी 0912 एवं एक नोकिया कीपैड मोबाइल को जब्त करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बताया जाता है कि शराब पीने और तस्करी के मामले में दोनों पूर्व भी जेल गये हैं।मौके पर एसआई अरबिंद कुमार व रितेश कौमार मौजूद रहे।





























