ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो घायल

SHARE:

प्राणपुर /कटिहार – रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क पर ऊंचा निर्मित पुल को पार करने में ऑटो एवं बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने घटना को देख तुरंत रोशना थाना को जानकारी दी। रोशना थाना को जानकारी मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर भेजा।

थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि ऑटो सहित चालक एवं बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अभिनंदन कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया।

घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि एक ऑटो जोडंगा मोड़ की ऊँची पुलिया के पास पहुँचा। पुलिया की अचानक ऊँचाई देखकर ऑटो चालक ने जोर से ब्रेक मार दिया।

पीछे से आ रहे बाइक सवार संभल नहीं पाए और सीधे ऑटो के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।

हादसे में घायल मोहम्मद फिरोज साकिन रसीदपुर गोबरा थाना अहमदाबाद,शेख अताबुल साकिन शाहनगर गौरीपुर थाना रोशना के रूप में पहचान हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!