एक डीसीएम ट्रक में क्रुरतापूर्लक लदे 22 गौ पशु बरामद
पशु तस्करी में शामिल छः पशु तस्कर को मौके पर किया गिरफ्तार
कटिहार – जिला के कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक डीसीएम ट्रक में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए गिट्टी प्लांट एनएच-31 की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा गिट्टी प्लांट एनएच-31 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा । जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। पकडे गये पशु लदे ट्रक की तालाशी लेने पर पुलिस ने क्रुरतापूर्वक तस्करी कर ठुसकर ले जा रहे 22 गोवंश बरामद की है।
मौके पर पकडे गये छः पशु तस्कर की पहचान नितीश कुमार सिंह (35) पिता शत्रुधन सिंह,श्रवण कुमार ( 20) पिता शत्रुधन सिंह, बिपेन्द्र कुमार सिंह (30) पिता ब्रहमदेव सिंह,श्रवण कुमार (20) पिता शत्रुधन सिंह, संतोष कुमार सिंह (25) पिता रामहसित सिंह चारों बेलवा थाना कोढ़ा जिला कटिहार निवासी, मो. कलाम (48) पिता रसूल मियां, लक्ष्मण कुमार ( 25) पिता अशोक साह महेशपुर थाना चैथम जिला खगड़िया बताया।
इस संदर्भ में छह पशु तस्कर को विधिवत गिरफ्तार किरते हुए कुर्सेला थानाकांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पशुतस्करी के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के सार्थक परिणाम सामने आये हैं हाल के दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तस्करी कर ले जा रहे गोवंश की बडी खेप पकडे जाने का सिलसिला जारी है।




























