मनसाही/कटिहार – रविवार हाट जाम की समस्या बरकरार ये हम नहीं कह रहे हैं। आम लोग इस जाम से प्रत्येक रविवार को लगने वाले हाट से दो चार होते हैं। मालूम हो कि प्रत्येक रविवार को मनसाही में हाट लगता हैं। इस हाट के लगने से दूर दूर के व्यापारी खरीद बिक्री करने आते हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पर टोटो टेंपो चालक मुख्य सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी चढ़ाते एवं उतारते हैं।
इस कारण सुबह के पांच बजे से रात्रि के आठ बजे तक जाम की समस्या बरकरार रहती हैं । इस जाम की समस्या को छुड़ाने के लिए नहीं हाट प्रशासन पहुंचते हैं ना ही पुलिस प्रशासन पहुंचते हैं।
इस कारण टोटो एवं टेंपो चालक की मनमानी बनी रहती हैं। उन्हें किन्ही का डर नहीं रहता हैं।आम लोगों ने बताया कि अगर मनसाही हाट में टेंपो,टोटो स्टैंड बना दिया जाए तो जाम की समस्या समाप्त हो सकती हैं।




























