आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र अंतर्गत पंखा जजला गांव के निकट अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर आजमनगर पुलिस ने जप्त कर खनन विभाग को रिपोर्ट समर्पित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पंका जजला गांव के निकट अवैध खनन करते हुए आजमनगर पुलिस ने एक ट्रैक्टर जप्त कर आजमनगर थाने ले आऐ।
मामले की जानकारी खनन विभाग कटिहार को देते हुए ट्रैक्टर मालिक पर कार्रवाई करने तथा बिहार सरकार के नियम के अनुसार जुर्माना वसूले जाने हेतु अग्रसारित किया गया।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार के द्वारा कहा गया कि अवैध खनन करते ट्रैक्टर जप्त कर माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।




























