मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत बच्चों ने किया गोगाबील का भ्रमण

SHARE:

जुटाई विशेष की जानकारी


डंडखोरा/कटिहार — मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत हरि सुंदर मध्य विद्यालय के बच्चों का भ्रमण दल मनिहारी प्रखंड अवस्थित दर्शनीय स्थल गोगाबील झील का भ्रमण किया।इस दल में वर्ग 8 के चयनित छात्र-छात्राओं के साथ उनके शिक्षक और शिक्षिका भी शामिल रहे।

भ्रमण पर निकलते बच्चे काफी उत्साहित नजर आये।गोगाबील पहुंचकर बच्चों ने जहां अपने शिक्षकों से स्थल की महत्ता की जानकारी ली।वहीं प्रवासी पक्षियों के बारे में आवश्यक पूछताछ भी किये। विद्यालय की ओर से उन्हें भोजन भी कराया गया।प्रधानाध्यापक ललन पटेल ने बताया कि इस तरह एक साथ अपने शिक्षकों के नेतृत्व में दार्शनिक स्थल का भ्रमण करने से बच्चों का बौद्धिक विकास तो होता हीं है।

उनमें सहयोग तथा अनुशासन की भावना भी बलवती होती है।उनके अंदर की झिझक मिटाने में भी यह आयोजन लाभकारी साबित होता है ।उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों को गोगाबील झील की विशेषता तथा प्रवासी पक्षियों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।

बच्चों ने इस परिभ्रमण को रोमांचकारी बताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान पुस्तकों में पढी जाने वाली विभिन्न बातों को नजदीक से समझने का मौका मिला। परिभ्रमण दल में बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक सुदाम प्रसाद साह, मो.शारिक, पंचानंद राय,श्वेता कुमारी,मुन्नी कुमारी,पार्वती कुमारी तथा टोला सेवक सुनील कुमार भी शामिल रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!