पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 – भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल इकाई ठाकुरगंज की ओर से नेताजी मार्केट, मानिकपुर में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, जनसेवा के सिद्धांतों तथा वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।


कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण महाअभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद की भावना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।


इस दौरान जिला आईटी सेल के संयोजक सुबोध महेश्वरी ने डिजिटल सदस्यता प्रक्रिया, संगठनात्मक अभियान, सेवा कार्यों तथा रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल पंजीकरण और डिजिटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मूल्यांकन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिशिर कुमार दास, ज्योति कुमार सोनू और बिजली प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेमब्रम, विजय शर्मा, नरेश जैन, जिला कार्यालय मंत्री गौरव गुप्ता, अनिल महाराज, सिपाही यादव, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, द्रौपदी देवी, नगर महामंत्री आनंद गोस्वामी, अंजलि मंडल, अनामिका दासगुप्ता, चन्दना मजूमदार, बच्चू मंडल, सजन जायसवाल, गोपेश यादव, बिट्टू साह, बीरबल शर्मा, पांडु हेमब्रम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!