सालमारी में जिला स्तरीय सत्संग को लेकर तैयारी पूरी 

SHARE:

सालमारी /कटिहार – सालमारी के ढोलमारा मैदान में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का दो दिवसीय 47 वां अधिवेशन शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार के रात में प्रवचन के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद तारिक अनवर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पुर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कदवा विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी के द्वारा अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे।

संतमंत सत्संग के संरक्षक पुर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने बताया की 6 एवं 7 मार्च 2026 को जिला स्तरीय सत्संग का आयोजन सालमारी के ढोलमारा खेल मैदान में आयोजन होगा। जिसमें कुप्पाघाट भागलपुर के सत्संगी बाबा बड़ी संख्या में आयेंगे।और उनका  प्रवचन होगा।

अवसर पर पुज्यपाद महर्षि हरिनंदन परमहंस महाराज, गुरूसेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराज उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन का मुख्य सलाहकार डा. मनोज कुमार, नरोत्तम जोशी, प्रो. जनार्दन प्रसाद यादव, विष्णु अग्रवाल, विजय सरावगी, सुबोध शर्मा, अमित कुमार अग्रवाल, अरूण सिंघानिया, अशोक सरावगी, रंजीत बुबना, अक्षय सिंह, संरक्षक पुर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल, अध्यक्ष ललित बुबना, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज सिंह, सचिव रंजीत कुमार मंडल, लेघु सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,उपकोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जिला स्तरीय इस सत्संग में अत्यधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सालमारी पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। कमेटी की ओर से पंडाल, बिजली पानी सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई