कटिहार – होली के पावन पर्व पर सौहार्द और समावेशी समाज की एक खूबसूरत झलक जिला पदाधिकारी कटिहार के आवास पर देखने को मिली। कोशी,क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा,वृद्ध, कल्याण, समिति और कटिहार दिव्यांग महापरिवार के सदस्यों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।यह मुलाकात बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी की अगुवाई में हुई।
इस अवसर पर दिव्यांग समाज के प्रतिनिधियों ने जिला मजिस्ट्रेट के साथ अपने अनुभव साझा किए और फूलों व शुभकामनाओं के साथ होली की खुशियां बांटीं।जिला मजिस्ट्रेट ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। समिति के सदस्यों ने इस मुलाकात को एक “सुखद अवसर” बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में दिव्यांगों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना बढ़ती है।
मुलाकात के दौरान जिला मजिस्ट्रेट कटिहार ने कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति कटिहार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांगजनों के लिए जिस समर्पण के साथ इस संस्था कार्य कर रही है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह संस्था न केवल दिव्यांगों को संबल प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा “होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है।
इस अवसर पर बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड, सदस्य, शिव शंकर रमानी ने कहा जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक अलग तरह की क्षमता है।उन्होंने सभी दिव्यांगों को एक परिवार की तरह एकजुट रहने की प्रेरणा दी। जिला प्रशासन के साथ यह मुलाकात दिव्यांग समाज के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आई है।
इस सुखद मिलन के दौरान कई गणमान्य सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सरदार अमर सिंह: अनुमंडल सचिव बारसोई संस्था विजय कुमार चंद्रवंशी: मीडिया प्रभारी लेलू मंडल, राजीव कुमार, जूली शर्मा, डेजी सिंह, लोको जमाल, विनोद रविदास, रवि कुमार और शमशेर आलम।जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे।
रिपोर्ट:सतेंदु सुमन


























