न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसएसबी 41 वी बटालियन के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

किशनगंज /चंदन मंडल

भारत नेपाल सीमा पर तैनात रह रहे एसएसबी की 41वीं वाहिनी के डी कम्पनी कादोमनी जोत कैम्प के मैदान में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य जांच के बाद लोगो को दवाई भी प्रदान किया गया।

उक्त अवसर पर उपस्थित चिकित्सक डाॅक्टर रिंकू दे ने सीमा क्षेत्र के लोगों से कहा कि अपने घर के बाहर व आसपास के क्षेत्र में जलजमाव न होने दें, जलजमाव होने पर इसमें खतरनाक मच्छर पनपते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। उन्होंने लोगों से हमेशा मच्छरदानी लगाकर सोने की अपील की। इस दौरान शिविर में 169 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाई प्रदान किया गया।

साथ ही एसएसबी के चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और खानपान को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी। बता दें कि भारत-नेपाल सीम पर तैनात एसएसबी सिर्फ सीमा की चौकसी व देश की सुरक्षा ही नहीं करते हैं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य हितों का ख्याल भी रखती है। इस अवसर पर , कमान्डेंट चिकित्सक डॉक्टर रिंकु दें , कादोमनीजोत डी कंपनी के इंस्पेक्टर पल्लव दास व एसएसबी के जवान उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment