न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुलिस के हत्थे चढ़े 2 बाइक चोर ,भेजा गया जेल

किशनगंज /संवादाता

सदर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पश्चिम पाली इमली गोला चौक से दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है । थाना अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शक होने पर पल्सर बाइक से जा रहे इन बाइक सवार युवकों को रोका गया ,उसके बाद बाइक की कागजात मांगी गई तो टालमटोल करने लगे ।

जिसके बाद शक होने पर जांच किया गया तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है । मालूम हो कि गिरफ्तार चोर में से एक शहर के ही डुमरिया भट्टा का निवासी सोनू गुप्ता है जबकि दूसरा शहजाद अंजुम बहादुरगंज का रहने वाला है ।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने थाना कांड संख्या 382/20 दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया है ।वहीं गाड़ी के इंजन और चेचिस नंबर से वाहन मालिक की पड़ताल पुलिस के द्वारा कि जा रही है।

Share this news

Leave a Comment