न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जिले में मतदान हेतु दिलवाई गई मतदाताओं को शपथ

किशनगंज /संवादाता

मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार मतदाताओं में मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वीप कोषांग के द्वारा पंचायत स्तर पर विकास मित्रो के माध्यम से जिले के टेढ़ागांछ, किशनगंज सदर व पोठिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्वाचन में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी हेतु मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक सर्वप्रथम ग्रामीणों के साथ सभा करते हुए विकास मित्रो के द्वारा मतदान स्लोगन का उच्चारण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा महादलित टोला व पिछले लोकसभा आम निर्वाचन में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के घर घर जा कर मतदाताओं को जागरूक भी किया गया। साथ ही ,स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत आज जागरुकता हेतु शपथ दिला कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

Share this news

Leave a Comment