न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना पड़ रहा है कमजोर ,मिले करीब 55 हजार नए मरीज

देश/डेस्क

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए और 706 मौतें हुईं है।

जिसके बाद देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 71,75,881 पहुंच चुकी है ।जिसमें 8,38,729 सक्रिय मामले, 62,27,296 बीमारी से अब तक ठीक हो चुके हैं ।

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीमारी से अभी तक देश में 1,09,856 मौत हुई है ।

मालूम हो कि कल(12 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,89,45,107 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,73,014 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

स्वास्थ मंत्रालय का कहना है कि बीते 5 सप्ताह से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों कि संख्या अधिक है ।

Share this news

Leave a Comment