न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की है व्यवस्था ,कोई नहीं रहेगा मतदान से वंचित

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार में सीनियर सिटीजन (80 साल के ऊपर) वृद्ध मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगजन और कोरोना मरिजों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान से 24 घंटा पहले भी मतदान की व्यवस्था की गई है ।

जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने इस बारे में एक विशेष प्रशिक्षण के बाद जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है, इस व्यवस्था के लाभ लेने के लिए आप अपने बीएलओ के माध्यम से संपर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं।

इसके अलावा अन्य सभी तरह से मतदान की व्यवस्था भी सभी बूथों पर तैयारी की जा रही है,इसके अलावा कटिहार ज़िले में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुवात कटिहार के ज़िलापदधिकारी कंवल तनुज और उप विकास आयुक्त वर्षा सिंह ने की गौरतलब है कि कटिहार ज़िला पिछले दो बार के चुनाव में मतदान प्रतिशत के मामले में बिहार में अव्वल रहा था ।

Share this news

Leave a Comment