किशनगंज : शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने को लेकर प्रधानाध्यापक और हेड मौलवी के साथ की गई बैठक

SHARE:

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज +2रसल उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता एवम थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार की मौजूदगी में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों के हेड मौलवी एवम प्रधानाध्यापकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से किया बैठक।

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आ रहे सभी बूथों के हेड मौलवी एवम प्रधानाध्यापकों को कई अहम दिशा निर्देश दिये एवम शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को सम्पन्न करवाने के लिए कहा।


वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने सभी हेड मौलवी एवम प्रधानाध्यापक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने अपने स्तर से बीएलओ के साथ मिलकर अपने अपने बूथों में जा-जाकर आमजनो को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करें ताकि आमजन अधिक से अधिक जागरूक हो सकें एवम शत प्रतिशत मतदान हो सके।वहीं बैठक के दौरान ही बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 257 बूथों पर मतदान का कार्य सम्पन्न किया जायेगा।

वहीं बैठक के दौरान थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी हेड मौलवी एवम प्रधानाध्यापक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने बूथों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे कि पानी,बिजली,साफ-सफाई,रैंप,लाइट,बैरिकेटिंग एवम कोविड 19 को मद्देनजर रखते हुए बूथों पर मास्क एवम सेनिटाइजर की पुख्ता इंतजाम रखने के लिए कहा ताकि आमजनो को मतदान के दिन कीसी भी प्रकार की समस्या न हो।
वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने सभी हेड मौलवी एवम प्रधानाध्यापक से आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से थाना द्वारा आपराधिक प्रविर्ती रखने वाले लोगों पर धारा 107 के तहत की गई करवाई के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा किया एवम सवेदनशील बूथों के संदर्भ में भी विस्तृत रूप से चर्चा कर कहा कि सवेदनशील बूथों पर विशेष ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान करवाना ही हमलोगों का उद्देश्य होगा ताकि आमजनो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वोटरों के लिए विशेष व्यवस्था रखने की बात भी कही।

वहीं बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरगंज राकेश गुप्ता,थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार, शिक्षा विभाग के बीआरपी रणजीत कुमार, बीआरपी मो अलील सहित सभी बूथों के हेड मौलवी एवम प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई