किशनगंज :एसएसबी जवानों ने मवेशी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात रह रहे एसएसबी की 41वीं वाहिनी के डी कम्पनी कादोमनीजोत कैम्प के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से लाए जा रहे 4 मवेशियों को पकड़ा है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीलर संख्या 95 से होकर सीमा पार कर तस्कर मवेशी को नेपाल से भारत में ला रहे थे।

जहां सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के डी कम्पनी कादोमनीजोत कैम्प के जवानों ने गश्त के दौरान लाए जा रहे तस्करी के 4 मवेशी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी को बेचने के लिए भारत लाया जा रहा था। लेकिन सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्ती के दौरान देखा की कोई तस्कर नेपाल से 4 मवेशियों के साथ भारत में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद एसएसबी ने मवेशियों और उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति का नाम रामभरत यादव, उम्र 60 बताया गया है। एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद पकड़े गए मवेशियों और रामभरत यादव को खोरीबाड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि इस तरह के मामले अक्सर देखे जाते हैं। एसएसबी जवान को इस तरह के गुप्त सूचना मिलते ही तुरंत मवेशियों को पकड़ लेते हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!