न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :कोचाधामन में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

किशनगंज /संवादाता


शुक्रवार को मतदाताओं में मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने हेतु जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया ।मालूम हो कि आज जिले के कोचाधामन
शिक्षा विभाग कार्यालय के पदाधिकारियों,कर्मियो व शिक्षकों के माध्यम से कोचाधामन प्रखंड में स्थित विभिन्न विद्यालय में निर्वाचन में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी के उद्देश्य से मताधिकार प्रयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के निमित (चिन्हित विद्यालयों जो मतदान केंद्र रहेंगे)विद्यालय के अंदर विद्यालय प्रबंधन समिति,शिक्षकों और 9वी वर्ग के छात्रों के द्वारा चर्चा परिचर्चा करने समेत मतदान स्लोगन का उच्चारण कर बैठक आयोजित की गई। छात्रों को बताया गया कि अपने घर व आसपास के मतदाताओं को भी जागरूक करें,इस प्रकार आप भी राज्य और लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा आप भविष्य के एक जागरूक मतदाता होंगे।

ग्रामीण मतदाताओं को मताधिकार प्रयोग का संदेश दिया गया। विदित हो कि इस बार के चुनाव में Covid 19 प्रोटोकॉल के आलोक में मास्क लगाकर वोट देने बूथ पर जाना आवश्यक है।

Share this news

Leave a Comment