सीमावर्ती किशनगंज जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,बंगाल सीमा पर वाहनों की सघन जांच

SHARE:

संवाददाता: राहुल कुमार

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है ।मालूम हो कि परिवहन एवं पुलिस विभाग के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिहार बंगाल सीमा पर स्थित रामपुर चेकपोस्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है ।

इस दौरान अधिकारी बंगाल की दिशा से आने वाले सभी वाहनों की जांच करते देखे गए ।गौरतलब हो कि गुरुवार को किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी ।

सूत्रों की माने तो पुलिस अधिकारी मामले को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रहे है ।गौरतलब हो कि बीते दिनों NIA की टीम भी किशनगंज पहुंची थी और PFI से जुड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई थी वही अब धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जिले में चौकसी को बढ़ा दिया गया है।

चेकपोस्ट पर वाहन चालकों से पुलिस प्रशासन के द्वारा पूछताछ भी की जा रही है।प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह की अगुआई में यह जांच अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!