न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :डब्बे में बंद मिला नवजात का शव

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार के मनिहारी रेलखंड पर एक नवजात शिशु का डब्बे में पड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से आस पास के स्थानीय लोग हतप्रभ है । बच्चे को डब्बे में डालकर किसने फेंक दिया ये एक सवाल है । सुबह सुबह जब स्थानीय लोगो ने डब्बे में पड़े मृत नवजात को देखा तो आश्र्चर्य चकित हो गए ।

जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना सहायक थाना को दी फिलहाल सभी उस माँ को कोश रहे है जिसने जन्म देने के बाद नवजात को पटरी पर डाल फरार हो
गयी । आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि मृत नवजात की मां ने ऐसा कदम उठाया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Share this news

Leave a Comment