न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में जीविका दीदियों द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बुधवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देशियाटोली पंचायत में जीविका के कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर निकाली गई रैली।


जानकारी देते हुए जीविका के सामुदायिक समन्यव्यक मनीषा कुमारी ने बताया कि स्वीप कोषांग के द्वारा रैली निकालकर देशियाटोली पंचायत के ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।ताकि आमजन अधिक से अधिक जागरूक हो सकें एवम विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हो सकें।

वहीं मौके पर जीविका के सामुदायिक समन्यव्यक दीपाली कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक संख्या में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

ताकि लोग चुनाव के दिन विशेषकर महिलाएं पहले मतदान फिर जलपान जैसे वाक्यों को चरितार्थ कर सकें, एक दूसरे को जागरूक कर सके एवम मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के लोग चिन्हित बूथों पर जाकर मतदान करने का कार्य करें।

Share this news

Leave a Comment