न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :विधान सभा चुनाव में बीजेपी ,आरजेडी के कई दिग्गजों ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

पटना /संवादाता

हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने किया नामांकन पत्र दाखिल

बिहार विधान सभा के पहले चरण चुनाव हेतु आज बीजेपी ,आरजेडी,कांग्रेस सहित दर्जनों उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है ।मालूम हो कि पहले चरण के चुनाव हेतु 8 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है ।

जिसको लेकर आज अलग अलग जिलों में नामांकन दाखिल करने वालो की भीड़ रही है ।गया से बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है ।वहीं कैमूर के चैन पर विधान सभा क्षेत्र से मंत्री ब्रिज किशोर बिंद, आरा से अमरेन्द्र प्रताप ,संदेश सीट से विजेंद्र यादव (जदयू)

बाढ़ से एमएलए ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू , बरबीघा से जदयू के सुदर्शन कुमार सहित अन्य नेताओं ने पर्चा दाखिल किया है ।

वहीं राजद उम्मीदवार विजय सम्राट ने शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से ,भभुआ से राजद के भरत बिंद ,जमुई से विधायक राजद विजय प्रकाश एवं बीजेपी कि श्रेयसी सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है ।जबकि मोकामा से राजद के अनंत सिंह ने जबकि हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी आज नामांकन किया है ।

गौरतलब हो कि पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होना है वहीं चुनाव आयोग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह भी बताया गया है कि कल चेहल्लुम पर अवकाश नहीं है और नामांकन कि प्रक्रिया जारी रहेगी

Share this news

Leave a Comment