न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : गलगलिया हाई स्कूल में एसएसबी के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

गलगलिया /चंदन मंडल

पूरे देश के साथ साथ गलगलिया हाई स्कूल में महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गलगलिया स्कूल के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान व एसएसबी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण किया । साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान का प्रतीक ही देश की आजादी है। उनके बताए मार्ग पर चलने से आगे बढ़ने में कभी भी बाधाएं उत्पन्न नहीं होगी। वहीं दसूरी ओर भारत नेपाल सीमा पर तैनात स एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों की ओर से गलगलिया हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल व आसपास के विभिन्न स्थानों पर साफ़ सफाई की गई। और बच्चों को स्वच्छता एवं खुले में शौच से मुक्ति विषय पर और आसपास सफाई के लिए जागरूक रहने की लोगों से अपील की गई। और उनको स्वच्छता के फायदे, खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही आस-पास के इलाके का साफ सफाई रखने को लेकर जागरूक भी किया गया।

Share this news

Leave a Comment