न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :महात्मा गांधी जयंती पर बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

भारतीय जनता पार्टी नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत नक्सलबाड़ी बाजार व चौक चैराहों सहित विभिन्न स्थानों की साफ सफाई की गई। और कचड़े को इकट्ठा करके जला दिया गया।

इस दौरान भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई ने साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया और लोगों को कहा कि घर के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें इससे और बीमारी फैलती है। साथ ही उन्होंने कोविड – 19 से कैसे लड़ा जाए इसकी जानकारी भी लोगों की दी।

और लोगों को साफ सुथरा रखने के तौर तरीके बताएं। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के फायदे, खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर पर भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई के अलावे नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय, महासचिव टीकाराम दहाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

•

Share this news

Leave a Comment