न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव होने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जल्द उबरने की कामना 

देश/डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोना संक्रमण से जल्द ठीक होने की कामना की है। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद दोनों ने खुद को क्वरंटाइन किया है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जोरों पर है।मालूम हो कि ट्रंप के पॉजिटिव होने से उनके चुनाव प्रचार को धक्का लगा है।

गौरतलब हो कि ट्रंप हाल ही में प्रेसिंडेशियल डिबेट में शरीक हुए हैं। इससे पहले ट्रंप के शीर्ष सलाहकारों में शामिल होप हिक्स की कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हिक्स रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रंप ने कहा कि उनकी और मेलानिया की जांच रिपोर्ट आने वाली है और वे खुद को क्वरंटाइन करने की तैयारी में हैं। 

Share this news

Leave a Comment