युवती के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के गाछपारा की एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है मामले में युवती के पिता ने सदर थाने में शुक्रवार को युवती के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती 25 सितंबर को अपने घर से अस्पताल इलाज करवाने निकली थी।लेकिन तब से वह लापता है।काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।इसके बाद सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस लापता युवती की खोजबीन में जुट गई है।




























