न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :यूथ आइकॉन मीनू सिंह ने मतदाताओं से मतदान करने हेतु की अपील

कटिहार /रितेश रंजन

वोट प्रतिशत के मामले में कटिहार ज़िला बिहार में है अव्वल ,कटिहार युथ आइकॉन मीनू सिंह भी लोगो को मतदान के लिए कर रही जागरूक

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार या जीत किसी भी पार्टी या प्रत्याशी का हो, कोई भी गठबंधन सरकार बनाएं । लेकिन कटिहार के हर मतदाताओं के नाम पिछले दो बार से एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है ।

यहां हर मतदाता अपने आप में जीत हासिल करता है। जी हां मतदान प्रतिशत के मामले में पिछले विधानसभा 2015 और पिछले लोकसभा 2019 में कटिहार मतदान के मामले में पूरे बिहार में अव्वल रहा है, इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए यानी हैट्रिक लगाने के लिए कटिहार जिला प्रशासन ने अपने स्तर से कई कवायत शुरू कर दिया है ।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मीनू सिंह जो कि कटिहार आईकॉन भी है उन के माध्यम से प्रशासन लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं, कटिहार आइकन मीनू लोगों से कोरोना का काल के बावजूद लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी के लिए अपील करते हुए एक बार फिर कटिहार को नंबर वन बनाने की अपील की हैं।

Share this news

Leave a Comment