न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :असमाजिक तत्वों द्वारा गलत तरीके से प्रचार प्रसार कर किया जा रहा है दिग्भर्मित -अवर निबंधक

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह

किशनगंज निबंधन कार्यालय में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत तरीके से प्रचार प्रसार कर दिग्भ्रमित किया जा रहा है।उक्त बातों की जानकारी जिला अवर निबंधक सीमा कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग दबाव बनाने के नियत से इस तरह का हथकंडा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी के दबाव में निबंधन कार्यालय काम नहीं करेगा।जिला अवर निबंधक सीमा कुमारी ने कहा कि मेरे आने के बाद प्रति केवाला 14 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार के खाते में जमा हो रहा है।

पहले 25 हजार रुपये था अब 39 हजार है।ऐसे में कुछ लोग गलत मंशा से विभाग को बदनाम करने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले की जांच कार्रवाई की जायेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि विभाग में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है।भष्टाचार को अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्यालय में अहम निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों एक अखबार व वाटशप ग्रुप में गलत तरीके न्यूज़ पोस्ट किया गया था।जो बिल्कुल ही बेबुनियाद है।उन्होंने कहा कि निबंधन कार्यालय में नये नियमों के तहत अब जमीन खरीद बिक्री के मामले में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जमीन बेचने व खरीदने वाले दोनों का फोटो व जमीन के अगल-बगल रहने वाले लोगों के सामने ही जमीन का जांच होगा।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा गलत जमीन दिखाकर निबंधन कराया गया।वैसे लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।

Share this news

Leave a Comment